
अमेरिका जल्द की कनाडा को फाइव आइज खुफिया समूह से बाहर कर सकता है। इस मुद्दे पर व्हाइट हाउस में उच्चस्तरीय विचार विमर्श जारी है। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के शुरुआती महीनों में कनाडा के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए थे।
अमेरिका ने कनाडा को फाइव आइज खुफिया समूह से बाहर करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह तब हो रहा है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कर रहे हैं। इस खुफिया समूह में ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड भी शामिल हैं। कनाडा इस खुफिया नेटवर्क पर काफी ज्यादा निर्भर है। यह वही समूह है, जिसके बारे में कनाडा ने दावा किया था कि उसे खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने की बिना सबूत कथित खुफिया जानकारी मिली थी। आज कनाडा पर उसी खुफिया समूह से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।
ऐसा बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही कनाडा को फाइव आइज से बाहर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकते हैं। कनाडा को फाइव आइज से बाहर करने का प्रस्ताव डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार पीटर नवारो ने पेश किया है। यह भी कहा जा रहा है कि ट्रंप इस प्रस्ताव पर पहले ही मौखिक सहमति दे चुके हैं। ऐसे में कनाडा को बाहर करने के प्रस्ताव को कभी भी मंजूरी दी जा सकती है।
Home / Uncategorized / कनाडा को फाइव आइज से बाहर करेगा अमेरिका! इसी के दम पर भारत से उलझे थे जस्टिन ट्रूडो
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website