
भारत ने अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का ट्रेन वाले वर्जन का सफल परीक्षण करके पाकिस्तान और उसके नापाक दोस्त को बहुत बड़ा संदेश दिया है। इस मिसाइल में वह MIRV टेक्नोलॉजी लगी है, जिससे एक साथ तीन से चार परमाणु हथियार अलग-अलग टारगेट पर दागे जा सकते हैं।
भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी रक्षा ताकत से रूबरू करा दिया है। गुरुवार (25 सितंबर, 2025) को रेल मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। इसके साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जो रेलवे सिस्टम से मिसाइल दागने में सक्षम हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक्स पोस्ट में इस कामयाबी पर लिखा है, ‘अगली पीढ़ी की यह मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक की रेंज को कवर करने के लिए डिजाइन की गई है और यह विभिन्न तरह की एडवांस फीचर से लैस है।’इस अत्याधुनिक मिसाइल की लॉन्चिंग भारत के मिशन ‘दिव्यास्त्र कार्यक्रम’ का हिस्सा है।
ट्रेन से दागी जाने वाली अग्नि प्राइम मिसाइल – अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल की सफल लॉन्चिंग कई मायने में भारत के लिए खास उपलब्धि है। पहली बार देश ने किसी बैलिस्टिक मिसाइल को ट्रेन पर लगाए गए मोबाइल लॉन्चर से टेस्ट किया है, जिसने दुश्मनों के कान खड़े कर दिए हैं। रक्षा मंत्री का कहना है कि देश में विशाल रेल नेटवर्क की मौजूदगी ने इस बैलिस्टिक मिसाइल को बहुत ही कम समय में आसानी से कहीं से कहीं पहुंचाना आसान बना दिया है। इस परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में ला दिया है, जो ट्रेनों से इस तरह की घातक मिसाइल दागने में सक्षम हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक रूस, चीन और उत्तर कोरिया ने यह कामयाबी हासिल की है। हालांकि, अमेरिका इस दिशा में कदम बढ़ाकर पीछे खींच चुका है।
‘मिशन दिव्यास्त्र’ का हिस्सा अग्नि प्राइम – अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल के इस रेलवे वर्जन का परीक्षण रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और स्ट्रैटजिक फोर्सेज कमांड (SFC) ने संयुक्त रूप से किया है। भारत इस तरह की मिसाइलों के लिए एक लंबे लक्ष्य पर काम कर रहा है, जो कि ‘मिशन दिव्यास्त्र’ का हिस्सा है, जिसके तहत देश को सामरिक तौर पर पूरी तरह से शक्तिशाली, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है।
Home / Uncategorized / मुल्ला मुनीर की उड़ा दी नींद…छटपटा कर रह जाएगा चीन..जानें अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल को क्यों कहते हैं ‘दिव्यास्त्र’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website