
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेंलेस्की ने दुनिया से रूस के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की है। जेलेंस्की ने व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध भड़काने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र में कहा कि रूस को रोका जाना चाहिए। ये इसलिए जरूरी है क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूरोप में जंग का विस्तार करना चाहते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया हथियारों की विनाशकारी दौड़ में है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
जेलेंस्की ने बुधवार को UN में कहा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने युद्ध का विस्तार यूरोप में करना चाहते हैं। यूक्रेन के बाद अब रूसी ड्रोन पूरे यूरोप में उड़ान भर रहे हैं। रूसी अभियान पहले ही दूसरे देशों में फैल रहा है और पुतिन इस युद्ध का विस्तार करके इसे जारी रखना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को रूस के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
ट्रंप की टिप्पणी के बाद जेलेंस्की का बयान – न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि अगर सहयोगी एकजुट होकर समर्थन नहीं बढ़ाते तो और देशों को भी रूसी आक्रामकता का शिकार होना पड़ेगा। उनकी टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस-यूक्रेन युद्ध पर बयान के बाद आई है। ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन अपनी सारी जमीन रूस से वापस जीत सकता है। यह ट्रंप के रुख में बदलाव को दिखाता है।
Home / Uncategorized / रूस अब पूरे यूरोप में फैलाएगा युद्ध, पुतिन को तुरंत रोकना होगा… संयुक्त राष्ट्र के मंच से जेलेंस्की की दुनिया को चेतावनी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website