Sunday , March 8 2026 3:36 PM
Home / Uncategorized / गाजा प्लान पर अपने समर्थन से पीएम मोदी के ‘मुरीद’ हुए ट्रंप….बताया गेम चेंजर

गाजा प्लान पर अपने समर्थन से पीएम मोदी के ‘मुरीद’ हुए ट्रंप….बताया गेम चेंजर


अपने गाजा प्लान पर पीएम मोदी के समर्थन से अमेरिकी राष्ट्रपति गदगद नजर आ रहे हैं। व्हाइट हाउस से जारी बयानों में ट्रंप की इस योजना का जिन वैश्विक नेताओं ने समर्थन किया है, उनके बयानों पर अमेरिका का कहना है कि दुनिया इस योजना को गेम चेंजर बता रही है।
अमेरिका के गाजा प्लान पर मिल रहे समर्थन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गदगद नजर आ रहे हैं। व्हाइट हाउस ने इसपर ‘ग्लोबल सपोर्ट’ का दावा करते हुए इसे युद्धग्रस्त गाजा में शांति बहाली के लिए ट्रंप की दूरदर्शी योजना बताई है। ट्रंप प्रशासन ने इस योजना के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन को भी प्राथमिकता से सामने रखा है। व्हाइट हाउस का दावा है कि ट्रंप ने गाजा में जो शांति बहाली की कोशिश की है, उसे दुनिया गेम चेंजर बता रही है।
‘अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा का सामूहिक स्वर फूट पड़ा’ – बुधवार को व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘गाजा में शांति के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की अभूतपूर्व योजना से वर्षों के विनाशकारी युद्ध के बाद संभावित निर्णायक मोड़ के तौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा का एक सामूहिक स्वर फूट पड़ा है।’ बयान में आगे कहा है, ‘दुनिया भर के देशों ने राष्ट्रपति ट्रंप की इस व्यापक योजना को ‘गेम चेंजर’ कहा है। इस योजना में लड़ाई को तत्काल खत्म करने पर जोर है। इसमें सभी बंधकों की रिहाई की बात भी शामिल है। निरंतर मानवीय सहायता भी इस योजना की अहम कड़ी है। इस योजना लक्ष्य गाजा को खुशहाली का प्रतीक बनाना है।’