Wednesday , March 4 2026 8:46 PM
Home / Uncategorized / नौसेना की नई ताकत ‘आईएनएस आंद्रोत’, ऐसा वॉरशिप जो पानी में दुश्मनों की पनडुब्बियों को कर देगा तबाह

नौसेना की नई ताकत ‘आईएनएस आंद्रोत’, ऐसा वॉरशिप जो पानी में दुश्मनों की पनडुब्बियों को कर देगा तबाह

आईएनएस आंद्रोत, ऐसा वॉरशिप जिसके आते ही भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ चुकी है। ये दुश्मनों की पनडुब्बियों को पानी के भीतर तबाह करने का क्षमता रखता है। जानिए इसकी खूबियां।
भारतीय नौसेना अपने स्वदेशी निर्माण कार्यक्रम के तहत आईएनएस ‘आंद्रोत’ को कमीशन करने जा रही है। यह भारतीय नौसेना का दूसरा एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट है। इसे सोमवार यानी 6 अक्टूबर को नेवल डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में एक भव्य समारोह में नौसेना में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्वी नौसेना कमान के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर उपस्थित रहेंगे।
नौसेना के बेड़े में नया अत्याधुनिक युद्धपोत – आईएनएस ‘आंद्रोत’ का कमीशन होना भारतीय नौसेना की युद्धक क्षमता में वृद्धि और स्वदेशीकरण के प्रति उसकी सतत प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हाल के महीनों में नौसेना के बेड़े में कई अत्याधुनिक युद्धपोत शामिल हुए हैं। नौसेना के बेड़े में इस मजबूती से भारत की समुद्री शक्ति और तकनीकी दक्षता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।