
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार चौथे साल में लड़ाई जारी है। रूस ने यूक्रेन पर फरवरी, 2022 में हमला किया था। इसके बाद से दोनों देशों की सेनाओं ने एक-दूसरे पर हमले करना जारी रखे हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनकी सेना ने इस साल अब तक यूक्रेन के 5,000 वर्ग किलोमीटर (1,930 वर्ग मील) क्षेत्र पर नियंत्रण किया है। पुतिन ने सैन्य कमांडरों के साथ एक बैठक में बोलते हुए कहा कि युद्ध के मैदान में पूरी रणनीतिक पहल मॉस्को के पास है। हम बढ़त बनाए हुए हैं, रूसी क्षेत्र में अंदर तक हमला करने की यूक्रेन की कोशिशों से स्थिति नहीं बदलेगी। पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों ओर से ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए जा रहे हैं।
व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को अपने जन्मदिन के मौके पर रूस के शीर्ष सैन्य कमांडरों के साथ बैठक में कहा कि यूक्रेनी सेनाएं मोर्चे के सभी क्षेत्रों से पीछे हट रही हैं। उन्होंने कहा, ‘यूक्रेनी फौज रूसी क्षेत्र में गहराई तक हमला करने की कोशिश कर रहा है। यह उनकी बौखलाहट से ज्यादा कुछ नहीं है। इससे साढ़े तीन साल से भी ज्यादा पुराने युद्ध की स्थिति को बदलने में कोई मदद नहीं मिलेगी।’
Home / Uncategorized / रूस इस साल 5,000 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा जमा चुका… पुतिन का बड़ा दावा, क्या युद्ध में उखड़ रहे यूक्रेन के पैर!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website