Wednesday , November 19 2025 1:56 AM
Home / Uncategorized / रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत? डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर अब विदेश मंत्रालय ने कर दिया सबकुछ क्लियर

रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत? डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर अब विदेश मंत्रालय ने कर दिया सबकुछ क्लियर


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल न खरीदने के दावे पर भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा कि भारत की ऊर्जा आयात नीति उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा पर केंद्रित है, जिसका मुख्य लक्ष्य स्थिर ऊर्जा कीमतें और आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत द्वारा रूस से कच्चा तेल न खरीदने के दावे पर भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा कि भारत की ऊर्जा आयात नीति उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा पर केंद्रित है, जिसका मुख्य लक्ष्य स्थिर ऊर्जा कीमतें और आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ ऊर्जा सहयोग को लेकर बातचीत जारी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने गुरुवार को ट्रंप के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत एक बड़ा तेल और गैस आयातक देश है और अस्थिर वैश्विक ऊर्जा बाजार में देश के हितों को सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
दो प्रमुख लक्ष्य पर केंद्रीत है ऊर्जा नीति – जायसवाल ने कहा कि हमारी ऊर्जा नीति के दो प्रमुख लक्ष्य हैं, जिसमें स्थिर ऊर्जा कीमतें बनाए रखा और आपूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल हैं। इसी उद्देश्य से भारत अपने ऊर्जा स्रोतों को अलग-अलग बना रहा है और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार आयात नीतियां तय कर रहा है।