Saturday , March 7 2026 5:07 PM
Home / Uncategorized / पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को भारतीय सेना प्रमुख का खौफ… भारत पर लगाया अफगान जमीन से हमले का आरोप, उगला जहर

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को भारतीय सेना प्रमुख का खौफ… भारत पर लगाया अफगान जमीन से हमले का आरोप, उगला जहर

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान से तनाव को लेकर चेतावनी दी है कि इस्लामाबाद दो मोर्चों पर जंग में उलझ सकता है। उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए उसे अफगानिस्तान से हमले के लिए जिम्मेदार बताया।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ जहर उगला है और उसे अफगानिस्तान की जमीन से हमलों के लिए जिम्मेदार बताया है। आसिफ ने कहा कि भारत अफगान जमीन से किए गए हमलों में शामिल है और पाकिस्तान भारतीय सेना प्रमुख के बयानों को नजरअंदाज नहीं कर सकता। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ ने चेतावनी दी कि इस्लामाबाद दो मोर्चों पर उलझ सकता है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भारत प्रमुख वजह है। भारत नहीं चाहता है कि काबुल और इस्लामाबाद अपने झगड़े सुलझाएं।
ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा कि सऊदी अरब, यूनाइडेट अऱब अमीरात, ईरान और चीन जैसे देशों ने पाकिस्तान में सीमा-पार घुसपैठ को खत्म करने की मांग की है। ख्वाजा आसिफ का बयान ऐसे समय में आया है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव बना हुआ है। पिछले महीने पाकिस्तानी सेना और तालिबान बलों के बीच भारी झड़प हुई थी, जिसमें दोनों तरफ से बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। बाद में तुर्की और कतर की मध्यस्थता से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 19 अक्टूबर को संघर्ष विराम हुआ।