Sunday , March 8 2026 10:13 AM
Home / Uncategorized / राष्ट्रपति के रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, अनुच्छेद 143 के तहत 14 सवालों पर राय देगा

राष्ट्रपति के रेफरेंस पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, अनुच्छेद 143 के तहत 14 सवालों पर राय देगा


सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ आज राष्ट्रपति की ओर से संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत मांगी गई राय पर अपना फैसला सुनाएगा। राष्ट्रपति और राज्यपालों को विधेयकों को मंजूरी देने के लिए समय सीमा तय करने वाले फैसले पर राष्ट्रपति ने 14 सवाल पूछे हैं।
सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ आज संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत राष्ट्रपति के रेफरेंस पर अपनी राय देगा। राष्ट्रपति ने सर्वोच्च अदालत से इस बारे में राय मांगी गई थी कि क्या संवैधानिक रूप से समयावधि निश्चित न होने की वजह से राज्य विधानसभाओं से पारित विधेयकों को मंजूरी देने, ठुकराने, रोकने के लिए राज्यपालों पर किसी तरह की कोई समय सीमा निर्धारित की जा सकती है। इस मामले पर भारत के चीफ जस्टिस (सीजेआई) बीआर गवई, अगले चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस एस चांदूरकर की संवैधानिक बेंच अपनी राय देगा।
संवैधानिक विवेक का उपयोग न्यायसंगत है? – क्या भारत के संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपाल द्वारा संवैधानिक विवेक का उपयोग न्यायसंगत है?