Monday , February 16 2026 7:47 AM
Home / Uncategorized / देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई नए सीजेआई को शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद

देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई नए सीजेआई को शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद


जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार सुबह 10 बजे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सीजेआई के पद पर शपथ दिलाई। जोहांसबर्ग से जी-20 समिट अटेंड करके लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस समारोह में शामिल हुए। जस्टिस सूर्यकांत के सीजेआई पद पर शपथ के साथ ही देश के सबसे ऊंचे ज्यूडिशियल ऑफिस में उनके 14 महीने के कार्यकाल की शुरुआत हो गई। नए सीजेआई का शपथ होने के साथ ही ये समारोह संपन्न हो गया।
जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें सीजेआई – राष्ट्रपति ने सीजेआई गवई की सिफारिश के बाद ‘संविधान के आर्टिकल 124 के क्लॉज (2) द्वारा दी गई शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए’ जस्टिस सूर्यकांत को भारत का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया था। जस्टिस गवई ने रविवार को 65 साल की उम्र में सीजेआई का पद छोड़ दिया, ने सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज को अपना उत्तराधिकारी बनाने की परंपरा को बनाए रखा।