
ममदानी ने कहा है कि वह और ट्रंप एक-दूसरे से असहमति वाली बातों को लेकर शर्माते नहीं हैं। मैंने ट्रंप को चुनाव से पहले फासीवादी कहा था और इस मुद्दे पर अब भी मेरे विचार बदले नहीं हैं।
डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में दोस्ताना बातचीत के बाद एक बार फिर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर (इलेक्ट) जोहरान ममदानी ने पुराने तेवर दिखाए हैं। ममदानी ने रविवार को कहा कि उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात अच्छी रही लेकिन उनके विचार ट्रंप के बारे में बदले नहीं हैं। उनको अब भी लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप ट्रंप एक फासिस्ट हैं और लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। ममदानी ने कहा कि मैंने चुनाव के समय में ट्रंप को जो कहा है, उसे अब भी कहता हूं।
NBC के मीट द प्रेस पर ममदानी से पूछा गया था कि क्या उन्हें लगता है कि ट्रंप एक फासिस्ट हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘यह कुछ ऐसा है, जो मैंने पहले कहा है और आज भी इस पर कायम हूं।’ ममदानी ने ट्रंप के साथ बातचीत पर कहा कि हम असहमति की जगहों और उस राजनति पॉलिटिक्स के बारे में शर्माए नहीं, जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website