Monday , February 16 2026 7:47 AM
Home / Uncategorized / हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट का असर, एयर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें कीं रद्द

हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट का असर, एयर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें कीं रद्द


हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सावधानी के तौर पर एयर इंडिया ने अपनी कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। कंपनी के अनुसार, जिन विमानों ने विस्फोट के बाद प्रभावित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी थी, उनकी सुरक्षा जांच की जा रही है। इसी वजह से उड़ान संचालन अस्थायी तौर पर प्रभावित हुआ है।
एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी – एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसलिए यह निर्णय मजबूरी में लिया गया है। कंपनी ने उड़ान रद्द होने के कारण यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद भी जताया है।
यात्रियों को तुरंत मदद कर रही टीम – एयर इंडिया ने कहा, “हमारे नेटवर्क में काम कर रही ग्राउंड टीम लगातार यात्रियों को यात्रा स्थिति की जानकारी दे रही है और तुरंत सहायता प्रदान कर रही है। जरूरत पड़ने पर होटल ठहराव की व्यवस्था भी की जा रही है। हम जल्द से जल्द वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।
ये उड़ानें हुईं रद्द – यह एक अप्रत्याशित और हमारे नियंत्रण से बाहर की स्थिति है। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। 25 नवंबर को रद्द की गई फ्लाइट में एआई 2822 – चेन्नई से मुंबई, एआई 2466 – हैदराबाद से दिल्ली, एआई 2444 / 2445 – मुंबई–हैदराबाद–मुंबई, और एआई 2471 / 2472 – मुंबई–कोलकाता–मुंबई शामिल हैं।