Tuesday , March 3 2026 6:22 PM
Home / Uncategorized / तालिबान ने पाकिस्‍तान से लिया हवाई हमले का बदला! मुनीर के पाले ISIS आतंकियों पर ड्रोन अटैक, पाकिस्‍तानी सेना फेल

तालिबान ने पाकिस्‍तान से लिया हवाई हमले का बदला! मुनीर के पाले ISIS आतंकियों पर ड्रोन अटैक, पाकिस्‍तानी सेना फेल


टीटीपी पर ड्रोन और फाइटर जेट से हमला करने वाले पाकिस्‍तान को अब अफगान‍िस्‍तान की ओर से करारा जवाब मिला है। अफगान तालिबान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो अज्ञात ड्रोन ने बुधवार शाम को पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के खैबर जिले में ISIS के ठिकानों पर आसमान से हमला किया। उन्‍होंने बताया कि इस दौरान ISIS के ठिकाने पर उसके कई प्रमुख कमांडर मौजूद थे। इसमें अब्‍दुल हकीम तोहिदी, गुल नाजिम और सादिक यार शामिल थे। तालिबानी मीडिया का दावा है कि ये सभी अफगानिस्‍तान के अंदर कई हमलों के लिए जिम्‍मेदार हैं। बताया जा रहा है कि ISIS के ठिकानों पर हमला करने के बाद ये किलर ड्रोन आसानी से अफगानिस्‍तान वापस चले गए।
स्‍थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में बीती रात को कई ड्रोन देखे गए हैं। इस ड्रोन हमले के दौरान पाकिस्‍तानी सेना ने हैवी मशीन गन से ड्रोन पर हमले का प्रयास किया लेकिन वे रोकने में फेल रहे। पाकिस्‍तान ने इस अफगान ड्रोन हमले पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। तालिबानी मीडिया अल मिरशाद की रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआईएस के ये आतंकी खैबर और ओरकजई इलाके के रहने वाले थे। ये सभी स्‍थानीय आईएस आतंकी अब्‍दुल मलिक के करीबी सहयोगी थे। मलिक की 8 अगस्‍त को हत्‍या कर दी गई थी।
पाकिस्‍तान ने किया था हवाई हमला – आईएस आतंकी अब्‍दुल हकीम पश्चिमी जोन का प्रमुख है और वह अफगानिस्‍तान के हेरात प्रांत में प्रमुख रूप से सक्रिय था। वह पाकिस्‍तान के खैबर प्रांत के पहाड़ी इलाके में छिपा हुआ था। पाकिस्‍तान की सेना आईएस के आतंक‍ियों को पाल रही है ताकि तालिबान की सरकार पर दबाव बनाए रखा जा सके। पाकिस्‍तान चाहता है कि ताल‍िबान उनके लिए नौकर की तरह से काम करें और भारत के खिलाफ आतंकी हमले कराने में मदद करे। तालिबान सरकार ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्‍तान के आगे नहीं झुकेगी और उसने भारत से रिश्‍ते मजबूत किए हैं।