
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान ने सरकार से अपने पिता की जिंदगी का सबूत मांगा है। कासिम ने कहा है कि पाकिस्तानी सरकार उनके पिता को जेल में आइसोलेशन में रख रही है। परिवार से किसी को भी खान से मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कासिम ने कहा कि उनके पास इमरान खान के जिंदा होने का कोई सबूत नहीं है। पाकिस्तान से बाहर और राजनीति से दूर रहने वाले कासिम ने कहा कि उनके पिता को कुछ हुआ तो पाक सरकार इसकी जिम्मेदार होगी।
कासिम ने ट्विटर पर गुरुवार शाम को एक लंबा पोस्च किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे पिता 845 दिनों से अरेस्ट हैं। पिछले छह हफ्तों से उन्हें डेथ सेल में अकेले रखा गया है। उनकी बहनों को कोर्ट के ऑर्डर के बावजूद उनसे मिलने नहीं दिया गया है। कोई फोन कॉल नहीं हुई है यानी हमें उनकी जिंदगी का कोई सबूत नहीं मिला है। मेरा और मेरे भाई का भी अपने पिता से कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो सका है।
साजिश का इशारा – कासिम ने कहा है कि इमरान खान से मिलने ना देना और पूरी तरह से ब्लैकआउट कोई सिक्योरिटी प्रोटोकॉल नहीं है। यह उनकी हालत छिपाने और हमारे परिवार को उनकी सेहत और सुरक्षा के बारे में जानने से रोकने की एक जानबूझकर की गई कोशिश लगती है। इससे सवाल उठता है कि वह सुरक्षित भी हैं या नहीं।
कासिम ने आगे कहा, ‘पाकिस्तानी सरकार और उसके हैंडलर मेरे पिता की सुरक्षा और इस अमानवीय आइसोलेशन के हर नतीजे के लिए कानूनी, नैतिक और इंटरनेशनल लेवल पर पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। मैं इंटरनेशनल कम्युनिटी, ग्लोबल ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन और हर डेमोक्रेटिक आवाज से अपील करता हूं कि वे तुरंत दखल दें।’
Home / Uncategorized / इमरान खान के जिंदा होने का सबूत दें…पूर्व पाकिस्तानी पीएम के छोटे बेटे का शहबाज सरकार पर निशाना, किया बड़ा दावा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website