
सिंगर एडेल कुछ दिन पहले सिडनी में अपना लाइव कॉन्सर्ट कर रही थी। उन्हें ये कॉन्सर्ट बीच में ही बंद करना पड़ा। दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान बीच में एक 47 साल की महिला को हार्ट अटैक आ गया है। जिसके चलते फैन के लिए बीच में इमरजेंसी सर्विस बुलाई गई और उसे हॉस्पिटल ले जाया गाय। इस वाकए से हर्ट हुईं एडेल ने बीच में ही अपनी कॉन्सर्ट खत्म कर दिया।
बता दें कि कॉन्सर्ट के दौरान हुए इस हादसें से एडेल काफी दुखी हैं। एडेल ने कॉन्सर्ट बंद करते टाइम अपने फैन्स के माफी मांगी और कहा, “मुझे माफ करें। किसी की जान खतरे में है। मुझे देखना पड़ेगा कि वो ठीक हैं या नहीं।” हार्ट अटैक के तुरंत बाद फैन को लोकल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हालांकि फैन की कंडीशन सीरियस बताई जा रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website