Monday , February 16 2026 2:29 AM
Home / Uncategorized / खालिदा जिया से 10 साल पहले मिले थे PM मोदी, पुरानी तस्वीरें शेयर कर निधन पर जताया दुख

खालिदा जिया से 10 साल पहले मिले थे PM मोदी, पुरानी तस्वीरें शेयर कर निधन पर जताया दुख


बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने खालिदा जिया के साथ मुलाकात की पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन हो गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए 10 साल पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। प्रधानमंत्री ने साल 2015 में खालिदा जिया से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक कर देने वाला संदेश भी लिखा है।
बांग्लादेश के लोगों को प्रति संवेदनाएं- पीएम मोदी – प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
ढाका में गर्मजोशी से हुई मुलाकात आई याद – पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर, बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है। हमें उम्मीद है कि उनकी सोच और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी राह दिखाती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।