Friday , March 13 2026 10:48 PM
Home / Entertainment / मशहूर एक्ट्रेस ब्रिजिट बार्डोट का निधन, घर में मिली लाश, की थीं 4 शादियां, विवाद भी खूब झेले

मशहूर एक्ट्रेस ब्रिजिट बार्डोट का निधन, घर में मिली लाश, की थीं 4 शादियां, विवाद भी खूब झेले


मशहूर फ्रेंच एक्ट्रेस ब्रिजिट बार्डोट का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी लाश उनके घर में मिली और अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। ब्रिजिट ने चार शादियां की थीं। 39 साल की उम्र में फिल्में छोड़ वह जानवरों के लिए काम करने लगी थीं।
फ्रांस की मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस ब्रिजिट बार्डोट का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। इससे फ्रेंच फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। ब्रिजिट की मौत कैसे हुई, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। वह साउथ फ्रांस स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। ब्रिजिट बार्डोट 1950 के दशक में फ्रेंच सिनेमा में एक क्रांति ले आई थीं। अपने करियर में उन्होंने 50 से अधिक फिल्में कीं, जिनमें ‘एंड गॉड क्रिएटेड वुमन’ भी शामिल है। लेकिन साल 1973 में ब्रिजिट बार्डोट ने करियर के पीक पर फिल्मों से संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया था।
Brigitte Bardot ने साल 1973 में फिल्मों से रिटायरमेंट लेने के बाद अपनी जिंदगी जानवरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दी थी। फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने भी ब्रिजिट बार्डोट को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्ट्रेस को ‘सदी की एक महान हस्ती’ बताया।