Sunday , March 15 2026 12:17 AM
Home / Uncategorized / BNP ने भारत-विरोधी पाकिस्तानी ताकतों से मिलाया हाथ, बांग्लादेश चुनाव से पहले तारिक रहमान बेनकाब

BNP ने भारत-विरोधी पाकिस्तानी ताकतों से मिलाया हाथ, बांग्लादेश चुनाव से पहले तारिक रहमान बेनकाब


बांग्लादेश चुनाव से पहले तारिक रहमान ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता चुनाव के लिए ही अपने देश लौटे हैं। उन्होंने जिस तरह से सब कुछ जानते हुए ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) जनरल अमन आजमी से मुलाकात की है, उससे उनकी भारत को लेकर रणनीति पर संदेह गहरा गया है। क्योंकि, आजमी की पैदाइश ही भारत-विरोधी मानसिकता वाले परिवार में हुई है। यह पाकिस्तान के इशारे पर काम करने वाला बांग्लादेश का पूर्व सेना अधिकारी है और इसी वजह से शेख हसीना के शासन काल में यह बांग्लादेश में नजर भी नहीं आता था। जब से अवामी लीग की सरकार गिरी है, आजमी अपना भारत-विरोधी मंसूबे को फिर से पूरा करने में जुट चुका है।
अमन आजमी से मिले तारिक रहमान – बीएनपी अध्यक्ष और बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का चुनाव से पहले अचानक ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) अमन आजमी से मुलाकात सामान्य नहीं है। ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मुलाकात बुधवार शाम को ढाका में हुई। इस वजह से चुनाव में जीत के बाद बीएनपी का भविष्य में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से तालमेल को लेकर संदेह गहरा गया है। जब खालिदा जिया के निधन के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ढाका में रहमान से मिले थे तो उन्होंने सत्ता में आने के बाद भारत से सकारात्मक रिश्ते का संदेश दिया था। लेकिन, उनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क अभी से दिखाई पड़ने लगा है।