Monday , February 16 2026 2:29 AM
Home / Uncategorized / भारत-स्पेन की यारी दुश्मनों पर भारी! वडोडरा की देसी फैक्ट्री से पहला C-295 एयरक्राफ्ट, जयशंकर का ऐलान

भारत-स्पेन की यारी दुश्मनों पर भारी! वडोडरा की देसी फैक्ट्री से पहला C-295 एयरक्राफ्ट, जयशंकर का ऐलान


भारत और स्पेन लगातार अपने संबंधों को मजबूती देने की कोशिश में जुटे हैं। इसी कड़ी में स्पेन के विदेश मंत्री दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उनकी MEA जयशंकर से मुलाकात हुई। इस बैठक में C-295 एयरक्राफ्ट को लेकर अहम अपडेट सामने आया है।
C 295 एयरक्राफ्ट पर बड़ा अपडेट – नई दिल्ली: भारत में बन रहे C-295 एयरक्राफ्ट को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बड़ा अपडेट दिया है। स्पेन के विदेश मंत्री संग द्विपक्षीय बातचीत में जयशंकर ने बताया कि पहला C-295 विमान सितंबर से पहले वडोदरा फैक्ट्री से बनकर तैयार हो जाएगा। ये विमान एयरबस टाटा असेंबली लाइन के तहत भारत के वडोदरा में बन रहा है। विदेश मंत्री जयशंकर ने ये भी कहा कि यह प्रोजेक्ट भारत और स्पेन के बीच रक्षा औद्योगिक साझेदारी की बढ़ती गहराई को दिखाता है।
वडोदरा के प्लांट से निकलेगा C-295 विमान – C-295 विमान का निर्माण वडोदरा स्थित टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के महत्वपूर्ण प्लांट में हो रहा। इस प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2024 में किया था। इस प्लांट में भारतीय वायु सेना के लिए C-295 विमान बनाने का फैसला लिया गया था। यह भारत का पहला निजी क्षेत्र का सैन्य एयरक्राफ्ट निर्माण कारखाना है। यहां भारतीय वायु सेना के पुराने हो चुके एवरो-748 विमानों को बदलने के लिए 56 C-295 विमानों का निर्माण शुरू हुआ था। अब विदेश मंत्री जयशंकर ने इस प्लांट से तैयार पहले C-295 एयरक्राफ्ट को लेकर अहम जानकारी दी है।