
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज जवाहर भवन में राष्ट्रीय मनरेगा श्रमिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने इस मौके पर वीबी-जी राम जी कानून के खिलाफ लोगों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम एकजुट हो जाएं तो ये पीछे हट जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी को डरपोक तक करार दे दिया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।
पीएम मोदी पीछे हटाने का एक ही रास्ता – राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि बीजेपी वाले चाहते हैं कि संविधान और लोकतंत्र को खत्म करो और आजादी से पहले का हिंदुस्तान बनाओ। ये राजा वाला राज लाना चाहते हैं जहां पर एक व्यक्ति सब कुछ निर्णय लेता था और जो भी वो करना चाहता था वो करता था इनको रोकने का एक ही तरीका है।
Home / Uncategorized / पीएम मोदी को पीछे हटाने का एक ही रास्ता… राहुल गांधी ने बताया उपाय; वीबी-जी राम जी कानून पर जमकर सुनाया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website