Monday , February 16 2026 2:29 AM
Home / Uncategorized / ‘देश माफ नहीं करेगा’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस के हंगामे पर भड़के किरेन रीजीजू

‘देश माफ नहीं करेगा’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस के हंगामे पर भड़के किरेन रीजीजू


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस दौरान विपक्ष के सांसदों ने कुछ मुद्दों के विरोध में संसद में हंगामा किया। जिसपर बीजेपी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के वक्त जिस तरह विपक्ष और कांग्रेस के लोगों ने हंगामा किया, देश उन्हें माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा, ‘बंकिम चंद्र चटर्जी को जब श्रद्धांजलि दी जा रही थी, जब गुरू तेग बहादुर के बलिदान का जिक्र हो रहा था तब विपक्ष के लोग हंगामा कर रहे थे।’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए सांसदों से सदन चलाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ सच्चे सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है, जिसके चलते पिछले एक दशक में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है और सामाजिक सुरक्षा का लाभ 25 करोड़ से बढ़कर 95 करोड़ लोगों तक पहुंचा है।