
हम अपने प्रियजनों को हमेशा लंबी उम्र की दुआ देते हैं, लेकिन लंबी उम्र दुआओं से नहीं हमारे जीन्स से बढ़ती है… क्यों आप भी चौंक गए ना इस रिसर्च से? आप कितना लंबा जिएंगे, यह सिर्फ आपकी अच्छी आदतों पर ही निर्भर नहीं करता। आपकी जीन्स भी इसमें अहम रोल निभाते हैं। एक नई रिसर्च बताती है कि इंसान की उम्र का लगभग आधा हिस्सा जीन्स से तय होता है। यह उस सोच को चुनौती देता है कि हमारी जीवनशैली और आसपास का माहौल ही हमारी उम्र तय करते हैं।
यह रिसर्च ‘साइंस’ (Science) नाम की मैगजीन में छपी है। इसमें बताया गया है कि अगर हम दुर्घटनाओं, संक्रमण और दूसरी बाहरी वजहों से होने वाली मौतों को हटा दें, तो इंसान की उम्र का करीब 55% हिस्सा आनुवंशिक होता है। इसका मतलब है कि लोगों की उम्र में जो अंतर दिखता है, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा जीन्स की वजह से होता है। यह पुरानी रिसर्चों से काफी ज्यादा है, जिनमें यह आंकड़ा सिर्फ 10-25% बताया गया था।
यह नतीजे डेनमार्क और स्वीडन के जुड़वां बच्चों के 100 साल से ज्यादा के डेटा का विश्लेषण करके निकाले गए हैं। वैज्ञानिकों ने ऐसे जुड़वां बच्चों को देखा जो साथ पले-बढ़े और जो अलग-अलग। उन्होंने उन लोगों के भाई-बहनों का भी अध्ययन किया जो 100 साल से ज्यादा जिए। ज्यादातर लोग 1870 से 1935 के बीच पैदा हुए थे। उस समय संक्रामक बीमारियों और दुर्घटनाओं से मौतें बहुत ज्यादा होती थीं।
Home / Uncategorized / खुल गया लंबी उम्र का राज, नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, DNA कैसे निभाता है X फैक्टर का रोल?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website