
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारत के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह फैमिली इमर्जेंसी के चलते वर्ल्ड कप के बीच घर चले गए हैं। दरअसल, उनके पिता की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई है और उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऐसे में रिंकू का अब जिम्बाब्वे के खिलाफ भी खेलना संदिग्ध है। अब सवाल है कि अगर रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो उनको प्लेइंग 11 में कौन रिप्लेस करेगा? भारत के पास दो विकल्प हैं।
रिंकू को ये दो खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस – रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में रिप्लेस करने के लिए भारत के पास स्क्वाड में दो खिलाड़ी हैं। पहला विकल्प अक्षर पटेल है। अक्षर पटेल रिंकू को रिप्लेस कर सकते हैं। ऐसे में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ चार ऑलराउंडर शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के साथ खेल सकती है। भारत को चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर अक्षर पटेल के रूप में अतिरिक्त स्पिनर मिल जाएगा। साथ ही वे फिर दो पेसर अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के साथ भी जा सकते हैं। इसके अलावा उनके पास बल्लेबाजी का भी ऑप्शन रहेगा।
रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में संजू सैमसन भी रिप्लेस कर सकते हैं। संजू पारी का आगाज करते हैं या तीसरे नंबर पर भी बैटिंग कर सकते हैं। उनके प्लेइंग 11 में आने से भारत की बैटिंग थोड़ी और मजबूत नजर आएगी।
भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला – भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला करो या मरो का मुकाबला है। भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। साथ ही उनको नेट रन रेट पर भी ध्यान रखना होगा। सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है।
Home / Sports / जिम्बाब्वे के खिलाफ अगर रिंकू सिंह नहीं खेले तो कौन लेगा प्लेइंग 11 में उनकी जगह? ये दो हैं विकल्प
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website