Saturday , March 7 2026 10:10 PM
Home / Uncategorized / नेपाल में बालेन शाह की पार्टी ने पहली जीत दर्ज की, 55 सीटों पर बनाई बढ़त, चीन के गुलाम केपी ओली बहुत पीछे

नेपाल में बालेन शाह की पार्टी ने पहली जीत दर्ज की, 55 सीटों पर बनाई बढ़त, चीन के गुलाम केपी ओली बहुत पीछे


नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती हो रही है। पिछले साल हिंसक Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के बाद यह देश में पहला आम चुनाव है। प्रदर्शनों के चलते केपी शर्मा ओली की गठबंधन सरकार गिर गई थी। गुरुवार को हुए चुनावों में लगभग 60 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चुनाव में केपी शर्मी ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) (CPN-UML), शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और पुष्प दहल प्रजंड की CPN (माओइस्ट सेंटर) के बीच मुकाबला है। काठमांडू के मेयर रह चुके पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी भी मैदान हैं। युवाओं में बेहद लोकप्रिय बालेन नेपाल के पुराने दिग्गजों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। 49 साल के गगन थापा भी प्रधानमंत्री बनने की रेस में हैं। वह नेपाली कांग्रेस में टूट के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी के नए प्रमुख हैं।
नेपाल की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्रता पार्टी ने अब अपनी बढ़त को 55 सीटों तक पहुंचा दिया है। वहीं दूसरे नंबर पर नेपाल कांग्रेस पहुंच गई है। नेपाली कांग्रेस ने 8 सीटों पर बढ़त बना ली है। उधर केपी ओली की पार्टी सीपीएन यूएमएल अभी केवल 4 सीटों पर आगे चल रही है। केपी ओली झापा-5 सीट से अभी बालेन शाह से 1700 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं पुष्‍प कमल दहल प्रचंड अभी भी 3000 वोटों से ज्‍यादा की बढ़त बनााए हुए हैं। बालेन शाह की पार्टी की काठमांडू 1 सीट पर पहली जीत हुई है।