
टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हुए एक हफ्ता हो गया है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था और रिकॉर्ड अपना तीसरा खिताब जीता था। विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में काफी अच्छे से हुआ। हालांकि, विश्व कप से ठीक पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान ने काफी विवाद किया था, जिससे काफी बवाल भी मचा था। हालांकि, अब उस पूरे मामले पर आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने बड़ा बयान दियाा है।
जय शाह ने अपने बयान में क्या कहा? – बिना किसी टीम का नाम लिए जय शाह ने अवॉर्ड्स सेरेमनी में कहा, ‘यह आईसीसी वर्ल्ड कप काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि इससे पहले काफी बात हो रही थी कि कुछ टीमें खेलेंगी या नहीं और विश्व कप आगे कैसे बड़ेगा। बतौर आईसीसी चेयरमैन, मैं कहूंगा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है और कोई एक टीम ऑर्गनाइजेशन नहीं बनाती है। ऑर्गनाइजेशन सभी टीमों का कॉम्बिनेशन है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘इस विश्व कप ने सभी व्यूअरशिप रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहली बार इतिहास में हमने 7.2 मिलियन व्यूअर्स रिकॉर्ड किए। ओवरऑल व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड टूट गए। अगर आप देखेंगे, अमेरिका ने भारत को अच्छी फाइट दी, नीदरलैंड ने पाकिस्तान को तंग किया, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, नेपाल ने इंग्लैंड को जख्म दिया। मैं सभी ऐसोसिएट देशों को मुबारकबाद देना चाहता हूं। उन्होंने फुल मेंबर्स नेशन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।’
विश्व कप से पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान ने क्या किया था? – टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों के चलते भारत आने से मना कर दिया था। हालांकि, आईसीसी ने बांग्लादेश को उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी बांग्लादेश नहीं माना और अंत में आईसीसी ने बांग्लादेश को डेडलाइन तक अपना स्टैंड न बदलने की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।
इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का खुलकर समर्थन किया और उन्होंने पहले टी20 वर्ल्ड कप न खेलने की धमकी दी। इसके बाद पाकिस्तान ने कहा कि वे विश्व कप तो खेलेंगे। लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पाकिस्तान ने यू टर्न लिया और भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबला भी खेला, जिसमें उनको करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
Home / Sports / वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश-पाकिस्तान विवाद पर खुलकर बोले जय शाह, कहा- कोई टीम ICC से बड़ी नहीं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website