
अमेरिका ने शनिवार को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के दिवांगत मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की भतीजी और उनकी पोती का ग्रीन कार्ड रद्द कर दिया है। इसके बाद दोनों को फेडरल एजेंटों ने अमेरिका में आतंकवाद के समर्थन के आरोप में गिरफ्तार किया है। कासिम सुलेमानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की विदेशी शाखा, कुद्स फोर्स के प्रमुख थे। उन्हें ईरान की बाहरी सैन्य और खुफिया नीतियों का मुख्य वास्तुकार माना जाता था। अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोप में 3 जनवरी 2020 को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमला कर हत्या कर दी थी।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा – अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर लिखा, “हामिदेह सुलेमानी अफशर और उनकी बेटी अब अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट की हिरासत में हैं। जैसा कि प्रेस रिपोर्टिंग और उनके अपने सोशल मीडिया कमेंट्स से पता चलता है, सुलेमानी अफशर ईरान में मौजूद तानाशाही और ‘आतंकी’ शासन की मुखर समर्थक हैं।”
अमेरिका के खिलाफ दुष्प्रचार का दावा किया – बयान में आगे लिखा है, “अमेरिका में रहते हुए, उन्होंने ईरानी शासन के दुष्प्रचार को बढ़ावा दिया, मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों और सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों का जश्न मनाया, ईरान के नए सर्वोच्च नेता की प्रशंसा की, अमेरिका को “महान शैतान” कहकर उसकी निंदा की, और ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स—जो एक घोषित आतंकी संगठन है—के प्रति अपना अटूट समर्थन व्यक्त किया।”
हाल तक, हमीदेह सोलेमानी अफशर और उनकी बेटी ग्रीन कार्ड होल्डर थीं और अमेरिका में बहुत ही ऐशो-आराम से रह रही थीं। अफशर, ईरान के दिवंगत मेजर जनरल कासिम सोलेमानी की भतीजी हैं। वह ईरानी शासन की एक मुखर समर्थक भी हैं, जिन्होंने अमेरिकियों पर हुए हमलों का जश्न मनाया और हमारे देश को महान शैतान कहा। इस हफ्ते, मैंने अफशर और उनकी बेटी, दोनों का कानूनी दर्जा खत्म कर दिया है और अब वे ICE की हिरासत में हैं। उन्हें अमेरिका से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया चल रही है। ट्रंप प्रशासन हमारे देश को ऐसे विदेशी नागरिकों का घर नहीं बनने देगा, जो अमेरिका-विरोधी आतंकवादी शासनों का समर्थन करते हैं। मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री –
सुलेमानी के अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबंध – उन्होंने लिखा, “अफशर सुलेमानी ने लॉस एंजिल्स में एक आलीशान जीवन शैली का आनंद लेते हुए ईरान के आतंकी शासन के लिए इस दुष्प्रचार को आगे बढ़ाया; इस बात की पुष्टि उनके हाल ही में हटाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर की गई उनकी लगातार पोस्ट्स से होती है। हामिदेह सुलेमानी अफशर और उनकी बेटी के LPR दर्जे को समाप्त करने के अलावा, अफशर के पति के भी संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।”
दूसरे ईरानी नेताओं के परिवारों के खिलाफ भी एक्शन – इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व सचिव अली लारीजानी की बेटी, फातिमा अर्देशिर-लारीजानी और उनके पति सैयद कलंतर मोतमेदी के कानूनी दर्जे को भी समाप्त कर दिया था। अर्देशिर-लारीजानी और मोतमेदी दोनों अब अमेरिका में नहीं हैं और भविष्य में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका में ऐसे विदेशी नागरिकों को रहने की अनुमति नहीं देगा, जो देश विरोधी आतंकी शासनों का समर्थन करते हैं।
Home / News / अमेरिका ने कासिम सुलेमानी की भतीजी का ‘ग्रीन कार्ड’ किया रद्द, ईरान का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website