
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत अपनी सिविल न्यूक्लियर यात्रा में एक अहम कदम उठा रहा है, अपने परमाणु कार्यक्रम के दूसरे स्टेज को आगे बढ़ा रहा है। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि कलपक्कम में देश में डिजाइन और बनाया गया प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर क्रिटिकैलिटी पर पहुंच गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, आज भारत ने नागरिक परमाणु कार्यक्रम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और अपने परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण को आगे बढ़ाया है।
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि यह एडवांस्ड रिएक्टर, जो अपनी खपत से ज्यादा फ्यूल बना सकता है, हमारी साइंटिफिक क्षमता की गहराई और हमारे इंजीनियरिंग एंटरप्राइज की ताकत को दिखाता है। यह प्रोग्राम की तीसरे स्टेज में हमारे बड़े थोरियम रिजर्व का इस्तेमाल करने की दिशा में एक अहम कदम है। भारत के लिए गर्व का पल। हमारे साइंटिस्ट और इंजीनियर को बधाई।
पीएम मोदी ने इस उपलब्धि को भारत की नागरिक परमाणु यात्रा का सबसे निर्णायक कदम बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एडवांस रिएक्टर हमारे वैज्ञानिक कौशल की गहराई का प्रमाण है। क्रिटिकैलिटी की श्रेणी में आने से भारत के पास अपनी खपत से कहीं ज्यादा ईंधन पैदा करने की ताकत हो सकती है। भारत ने अब थोरियम बना पाने की उपलब्धि हासिल कर ली।
बता दें कि इससे पहले, मार्च 2024 में पीएम मोदी ने इसी रिएक्टर के ‘कोर लोडिंग’ प्रक्रिया की शुरुआत का निरीक्षण किया था, जो इसके संचालन की दिशा में पहला बड़ा कदम था। अब क्रिटिकैलिटी हासिल करने के साथ ही भारत रूस के बाद व्यावसायिक रूप से फास्ट ब्रीडर रिएक्टर संचालित करने वाला दुनिया का दूसरा देश बनने की राह पर है।
Home / Uncategorized / भारत की परमाणु ताकत में ऐतिहासिक छलांग, एडवांस्ड न्यूक्लियर रिएक्टर हुआ सफल, PM मोदी बोले- यह गर्व का क्षण
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website