Friday , April 10 2026 10:40 AM
Home / Uncategorized / भारत आए बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने दोहराई शेख हसीना को सौंपने की मांग, डीजल के लिए कहा शुक्रिया

भारत आए बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने दोहराई शेख हसीना को सौंपने की मांग, डीजल के लिए कहा शुक्रिया


बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने अपने दौरे के दूसरे दिन विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की। बांग्लादेश की ओर से जारी बयान के मुताबिक उन्होंने इस दौरान दूसरे मुद्दे के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी सरकार में गृह मंत्री असदुज्जमान खान के प्रत्यर्पण का मामला भारत के सामने उठाया है। हालांकि भारत सरकार की ओर से जारी हुए आधिकारिक बयान इसका जिक्र नहीं है।
लोकल से लेकर ग्लोबल मुद्दों तक चर्चा – खलीलुरहमान भारत के तीन दिन के दौरे पर 7 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे। उनके साथ बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर भी मौजूद हैं। भारतीय बयान के मुताबिक, भारत ने बांग्लादेश में आई नई सरकार के साथ सकारात्मक तौर पर इंगेज करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। दोनों देश द्विपक्षीय मैकेनिज्म को गहरा करने पर सहमत हुए। इसके अलावा दोनों देशों ने क्षेत्रीय और ग्लोबल मुद्दों पर भी चर्चा की।
NSA अजीत डोवाल से भी की मुलाकात – रहमान ने अपने दौरे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं की बातचीत में मेडिकल और बिजनेस वीजा से जुड़ी बातों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही रहमान ने भारत की ओर से बांग्लादेश को हाल ही में सप्लाई की किए गए डीजल के लिए शुक्रिया कहा।