Sunday , April 12 2026 10:42 AM
Home / Uncategorized / बिहार में नए मुख्यमंत्री पर दिल्ली में BJP नेताओं की बैठक, OBC या EBC चेहरे पर विचार

बिहार में नए मुख्यमंत्री पर दिल्ली में BJP नेताओं की बैठक, OBC या EBC चेहरे पर विचार


नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। यह समारोह राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन के कक्ष में आयोजित हुआ, जहां एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, ललन सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी उपस्थित रहे। शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार पटना के लिए रवाना हो गए।
दिल्ली में होगी बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक – सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक जल्द ही दिल्ली में आयोजित हो सकती है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। हालांकि, शुक्रवार शाम प्रस्तावित बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
इन नामों की हो रही है चर्चा – अन्य राज्यों की तरह, यदि पार्टी बिहार में भी एक नया नेतृत्व तैयार करने का फैसला करती है, तो वह EBC या SC समुदाय के किसी व्यक्ति को मौका दे सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। कुशवाहा समुदाय से आने वाले चौधरी ने अपने कार्यकाल में नीतीश कुमार के साथ करीबी तालमेल में काम किया है और उन्हें कई बार सार्वजनिक मंचों पर सराहना भी मिली है। वहीं, जेडीयू के भीतर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में सक्रिय भूमिका देने की तैयारी चल रही है। संभावना है कि उन्हें विधान परिषद में भेजा जाए और आने वाले समय में वे पार्टी और सरकार दोनों में अहम भूमिका निभाएं।