
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में ट्रेनिंग के दौरान दिल्ली कैपिटल्स का नेट गेंदबाज बुरी तरह चोटिल हो गया है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकबला पंजाब किंग्स से है। मैच से पहले अभ्यास के दौरान नेट बॉलर को यह चोट लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवा गेंदबाज को चेहरे पर गेंद लगी। इसकी वजह से वह जमीन पर गिर गए।
बॉलर से चेहरे से खून आ रहा था – नेट गेंदबाज काफी दर्द में नजर आ रहा था। उनके चेहरे से खून भी निकल रहा था। मेडिकल टीम ने तुंरत आकर उन्हें चेक किया। इसके बाद एम्बुलेंस से खिलाड़ी को अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बारे में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। इसी वजह से उनकी स्थिति को लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।
आईपीएल 2026 में दिल्ली का प्रदर्शन – दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में दमदार शुरुआत की थी। पहले मैच में उसने लखनऊ सुपर जायंट्स और दूसरे में मुंबई इंडियंस को हराया। हालांकि उसके बाद टीम को गुजरात के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार मिली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी टीम हार गई। आरसीबी के खिलाफ डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के बाद उसे फिर हार मिली। 6 मैचों में दिल्ली के 3 जीत और 3 ही हार के साथ 6 पॉइंट हैं। टीम टेबल में छठे नंबर पर है।
पंजाब को रोकना आसान नहीं होगा – दिल्ली कैपिटल्स के सामने आज पंजाब किंग्स की मुश्किल चुनौती है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसे 6 मैचों में 5 जीत मिली है और एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। पंजाब के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही दमदार फॉर्म में हैं। इसी वजह से दिल्ली के लिए चुनौती आसान नहीं रहने वाली है।
Home / Sports / IPL में दर्दनाक हादसा, दिल्ली कैपिटल्स के बॉलर को चेहरे पर लगी गेंद, एम्बुलेंस से अस्पताल भेजना पड़ा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website