Saturday , May 9 2026 4:35 PM
Home / Uncategorized / अमेरिकी नाकेबंदी के बाद पहली बार होर्मुज से निकलकर भारत आ रहा LPG से भरा जहाज, ओमान की खाड़ी में दाखिल

अमेरिकी नाकेबंदी के बाद पहली बार होर्मुज से निकलकर भारत आ रहा LPG से भरा जहाज, ओमान की खाड़ी में दाखिल


मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला एक LPG कैरियर सर्व शक्ति जो पहले फारस की खाड़ी से गुजरा था वो अब LPG कार्गो लेकर भारत की ओर बढ़ रहा है। होर्मुज से निकलने के बाद मान की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने इस जहाज को अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया है। 3 मई तक इसे ओमान की खाड़ी में भारतीय नौसेना के सुरक्षा घेरे में देखा गया। इसी के साथ यह भारत के ऊर्जा हितों के लिए महत्वपूर्ण 12वां ऐसा व्यापारिक जहाज बन गया है जिसे हाल ही में इस तरह की सुरक्षा मिली है।
रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारत जा रहा एक लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल चुका है और अब देश की ओर बढ़ रहा है। समाचार एजेंसी PTI ने बताया कि मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा LPG कैरियर MT सर्व शक्ति जिसमें 46,313 टन LPG भरा है वो भारत आ रहा है। इस जहाज पर 20 लोगों का क्रू है जिनमें 18 भारतीय शामिल हैं।
LPG लेकर भारत आ रहा होर्मुज स्ट्रेट से निकला जहाज – ये जहाज 2 मई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरकर बाहर निकला है और इसके 13 मई को विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद है। इस कार्गो जहाज पर इतना गैस है जो पूरे भारत की आधे दिन की जरूरत को पूरा करता है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से गैस की किल्लत के बीच इस जहाज का भारत पहुंचना एक बड़ी राहत की बात होगी। शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक रविवार शाम तक टैंकर ओमान की खाड़ी में था। इस विशाल गैस वाहक जहाज को जो पहले फारस की खाड़ी और भारतीय बंदरगाहों के बीच संचालित होता रहा है, उसे सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने चार्टर पर लिया है।