
वो दिन अब ज्यादा दूर नहीं जब फैक्टरियों में इंसान से ज्यादा ह्यूमोनाइड रोबोट काम करते दिखाई देंगे। हाल ही में, UK की रोबोटिक्स कंपनी ह्यूमनॉइड (Humanoid) ने जर्मन ऑटोमोटिव सप्लायर शेफलर (Schaeffler) के साथ एक बड़ी डील की है। इस डील के तहत, उनकी दुनिया भर में मौजूद मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्रियों में हजारों पहियों वाले ह्यूमनॉइड रोबोट्स को काम पर लगाए जाएंगे। सबसे पहले रोबोट 2026 के आखिर से जर्मनी में शेफलर की दो जगहों पर काम करना शुरू करेंगे। इस तरह 2027 तक अलग-अलग जगहों पर पहियों वाले ह्यूमनॉइड रोबोट को काम करने के लिए भेजा जाएगा। डील का उद्देश्य 2032 तक फैक्ट्रियों में हजारों पहियों वाले रोबोट तैनात करना है।
बक्से उठाने-रखने का काम करेंगे रोबोट – दरअसल, शेफलर के हर्जोगेनौराख (Herzogenaurach) प्लांट में ये ह्यूमनॉइड रोबोट प्रोडक्शन के दौरान बक्से उठाने-रखने का काम करेंगे। वहीं, Schweinfurt (श्वेनफर्ट) में सिस्टम की टेस्टिंग की जाएगी, ताकि उन्हें बड़े स्तर पर औद्योगिक इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से जांचा जा सके।
बता दें कि फरवरी, 2026 में ह्यूमनॉइड ने 19 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री जारी की थी। इसमें दिखाया गया है कि कंपनी ने कितनी तेजी से ह्यूमनॉइड रोबोट बनाए हैं। डॉक्यूमेंट्री में शुरुआत की प्लानिंग से लेकर इंडस्ट्री के मुश्किल माहौल में उन्हें काम पर लगाने तक का पूरा सफर दिखाया गया है।
Home / Uncategorized / 2032 तक फैक्ट्रियों में दिखेगी ह्यूमनॉइड रोबोट्स की ‘फौज’, पहिए वाले रोबोट करेंगे काम, इस देश ने की तैयारी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website