Friday , May 15 2026 11:16 PM
Home / Entertainment / Bollywood / थलपति विजय के सीएम बनते ही आई फॉलोअर्स की बाढ़, CMO तमिलनाडु के ‘एक्स’ अकाउंट पर 4 से 22 लाख हुए

थलपति विजय के सीएम बनते ही आई फॉलोअर्स की बाढ़, CMO तमिलनाडु के ‘एक्स’ अकाउंट पर 4 से 22 लाख हुए


अभिनेता से राजनेता बने विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय सिर्फ़ राजनीतिक गलियारों में हलचल नहीं मचाई। विजय ने सोशल मीडिया पर भी एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का असर अब सोशल मीडिया पर भी साफ देखने को मिल रहा है। तमिलनाडु सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद फ़ॉलोअर्स और व्यूज़ की बाढ़ आ गई। सीएमओ तमिलनाडु के एक्स अकाउंट में फॉलोअर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। विजय के सीएम बबने से पहले इस अकाउंट पर करीब चार लाख फॉलोअर्स थे। लेकिन विजय के सीएम पद की शपथ लेने के बाद फॉलोअर्स की संख्या 22 लाख से ज्यादा हो गई है।
इंस्टाग्राम पर भी आई फॉलोअर्स की बाढ़ – इंस्टाग्राम पर भी सरकार के आधिकारिक हैंडल की लोकप्रियता अचानक कई गुना बढ़ गई है।
वहां भी फॉलोअर्स की संख्या लगभग 4 लाख से बढ़कर 25 लाख से अधिक हो चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
यूट्यूब चैनल को भी फायदा – तमिलनाडु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग यानी TNDIPR का आधिकारिक यूट्यूब चैनल को भी इस डिजिटल लहर का फायदा हुआ बना है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण ने चैनल को रिकॉर्ड व्यूज़ दिलाए। विभाग के चैनल ने करीब 2.8 लाख व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया। जो किसी सरकारी प्रसारण प्लेटफ़ॉर्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बता दें कि युवाओं के बीच विजय की लोकप्रियता पहले से ही काफी अधिक रही है। फिल्मों में सुपरस्टार के रूप में पहचान बनाने वाले विजय अब राजनीति में भी उसी प्रभाव के साथ उभरते दिखाई दे रहे हैं।
एक फोटो को मिला 15 लाख से अधिक व्यूज – मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अकेले बैठे विजय की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर को ही 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।किसी सरकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर इतनी तेज़ी से बढ़ती लोकप्रियता बेहद असाधारण है। आमतौर पर सरकारी पेजों पर सीमित दर्शक ही सक्रिय रहते हैं, लेकिन विजय की स्टार पावर ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। खास बात यह है कि अब उनके समर्थक और युवा वर्ग उनसे जुड़ी जानकारी के लिए फ़ैन पेजों या निजी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म्स के बजाय सीधे सरकारी सोशल मीडिया पेजों का रुख कर रहे हैं।