Tuesday , May 19 2026 5:23 PM
Home / Entertainment / आलिया भट्ट को इग्नोर किए जाने पर मचा हल्ला तो फूटा मां सोनी राजदान का गुस्सा, दिया जवाब

आलिया भट्ट को इग्नोर किए जाने पर मचा हल्ला तो फूटा मां सोनी राजदान का गुस्सा, दिया जवाब


आलिया भट्ट का हाल ही Cannes से एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें फोटोग्राफर्स उन्हें इग्नोर करते दिखे। वीडियो देख यूजर्स ने तो यही दावा किया कि एक्ट्रेस को विदेशी मीडिया ने नजरअंदाज किया। तब से आलिया का खूब मजाक उड़ रहा है। इस पर अब आलिया की मां सोनी राजदान ने जवाब दिया है।
Cannes 2026 के रेड कार्पेट से हाल ही आलिया भट्ट का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह फोटोग्राफर्स को अलग-अलग स्टाइल में पोज दे रही थीं, पर उन्हें कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया गया। यूजर्स ने वीडियो देखा तो गौर किया कि जब फोटोग्राफर्स आलिया की तस्वीरें क्लिक करने के बजाय दूसरे सेलिब्रिटीज को देखते नजर आए। जब आलिया रेड कार्पेट पर वॉक कर रही थीं और हाथ हिला रही थीं तो विदेशी फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें क्लिक करने के बजाय किसी और सेलिब्रिटी की ओर नजरें किए हुए थे। इसी को लेकर यूजर्स ने आलिया का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और बुरी तरह टारगेट किया। जहां अली गोनी और राहुल वैद्य से लेकर सोनू सूद तक ने आलिया का सपोर्ट किया और मजाक उड़ाने वालों को लताड़ा, वहीं अब एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान ने रिएक्ट किया है।
राइटर शुनाली खुल्लर का आलिया के बचाव में पोस्ट – दरअसल, शनिवार, 16 मई को राइटर शुनाली खुल्लर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट का उनके खिलाफ हो रही आलोचना से बचाव किया। शुनाली ने लिखा, ‘Cannes में आलिया भट्ट, काल्पनिक अपमानों से आहत हमारा राष्ट्रीय गौरव, और फिर एक महिला स्टार को उसकी औकात दिखाए जाने पर खुशी- कुछ विचार शेयर कर रही हूं।’
‘भारतीय इंटरनेट ने राष्ट्रीय अपमान को डिकोड करना शुरू कर दिया’ – पोस्ट में आगे लिखा है, ‘कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट को नजरअंदाज़ नहीं किया गया, लेकिन भारत ने अपने बारे में कुछ खुलासा कर दिया। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिखाया गया कि कान में आलिया जब पोज दे रही थीं तो फोटोग्राफर्स का ध्यान भटका हुआ था, वो कहीं और देख रहे थे। कुछ ही मिनटों में इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई कि आलिया को नजरअंदाज किया गया, वेस्ट को परवाह नहीं है, उन्हें अपमानित महसूस हुआ। बस एक डिस्ट्रैक्टेड कैमरा एंगल और भारतीय इंटरनेट ने राष्ट्रीय अपमान को डिकोड करना शुरू कर दिया।’
‘अपने ही स्टार्स को नीचा दिखाने को लेकर जुनूनी हैं हम’ – शुनाली खुल्लर ने आगे लिखा है, ‘लोग सिर्फ क्लिप पर चर्चा ही नहीं कर रहे थे, बल्कि उसे इंजॉय भी कर रहे थे। हम इस बात को लेकर कितना जुनूनी हो गए हैं कि हमें वेस्ट से मान्यता मिले, और साथ ही अपने स्टार्स को नीचा दिखाने के लिए भी उतने ही जुनूनी हैं। क्या यह क्लियर नहीं है? कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अफरा-तफरी मची रहती है। फोटोग्राफर चिल्लाते हैं, दिशा बदलते हैं, एक साथ कई काम करते हैं, लोगों को नजरअंदाज कर देते हैं, बड़े स्टार्स का पीछा करते हैं और लगातार एंगल बदलते रहते हैं। यह ग्लोबल सेलिब्रिटी वर्थ की यूनाइटेड नेशंस की रैंकिंग नहीं है। लेकिन नहीं! हमें फोटोग्राफरों के पल भर के लिए डिस्ट्रेक्ट होने वाले मोमेंट्स का भी कुछ न कुछ मीनिंग निकालना ही होगा।’