
बॉलीवुड के ‘ही मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र का जब निधन हुआ, तो परिवार और फैंस ही नहीं, बल्कि पूरा देश रोया था। एक टैलेंट प्रतियोगिता जीतकर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाले धर्मेंद्र ने करियर में खूब स्ट्रगल किया और फिर ऐसा स्टारडम बटोरा कि आने वाली पीढ़ियां तक उन्हें याद रखेंगी। धर्मेंद्र की खास बात यह रही कि करोड़ों की दौलत और शोहरत कमाने के बावजूद वह अपनी जड़ों को कभी नहीं भूले। वह खुद को हमेशा ‘किसान का बेटा’ ही कहते रहे। बेटे बॉबी देओल ने हाल ही एक इंटरव्यू में पिता धर्मेंद्र के बारे में बात की और रो पड़े। पिता को खोने का दर्द ऐसा है, जिससे बॉबी और सनी देओल कभी नहीं उबर पाएंगे। बॉबी ने एक इंटरव्यू में रोते हुए कहा कि उनके तो गुस्से में भी प्यार छलकता था। हर चीज प्यारी थी।
बॉबी देओल हाल ही शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में नजर आए। इसमें उन्होंने पिता धर्मेंद्र के बारे में काफी सारी बातें बताईं और उन्हें याद कर रो पड़े। धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। अपने बर्थडे से चंद दिन पहले ही उन्होंने आखिरी सांस ली थी। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।
बॉबी देओल- पापा जैसा कोई नहीं बन सकता, आ भी नहीं सकता – बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र को याद कर शेखर सुमन के शो में कहा, ‘मेरे लिए, मेरे पापा एक ऐसे इंसान थे, जिन्हें पूरी दुनिया प्यार करती थी। उसका एहसास रहता था हमेशा, लेकिन जब वो चले गए, तो इतना दुख और इतना दर्द हमें ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को हुआ। ऐसे थे पापा। पापा स्पेशल थे। उनके जैसा कोई बन भी नहीं सकता, कभी आ भी नहीं सकता।’
मेरे लिए मेरे पापा एक ऐसे इंसान थे, जिन्हें पूरी दुनिया प्यार करती थी। जब वो चले गए, तो इतना दुख और इतना दर्द हमें ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को हुआ। उनके जैसा कोई बन भी नहीं सकता, कभी आ भी नहीं सकता।
एक चीज जिससे धर्मेंद्र को हमेशा याद रखेंगे बॉबी देओल – जब बॉबी देओल से पूछा गया कि एक ऐसी चीज क्या है, जिसकी वजह से तुम पापा धर्मेंद्र को याद रखोगे अपने पापा के बारे में कौन सी एक बात हमेशा याद रखेंगे, तो वह कुछ देर रुके और भावुक हो गए। वह बोले, ‘ऐसी एक चीज तो हो ही नहीं सकती उस इंसान की। उनकी हर एक चीज बहुत प्यारी थी। उनकी हर बात याद रखने लायक है। उनकी हर बात प्यारी थी। यहां तक कि उनका गुस्सा भी प्यारा था।’ बॉबी को रोते देख शेखर सुमन ने स्थिति संभालने की कोशिश की और धर्मेंद्र के लिए बोले, ‘उन्होंने सभी को वैसा ही प्यार दिया जैसा उन्होंने अपने बेटों सनी और बॉबी को दिया। वह अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अपने हर फैन से बात करते थे और उन्हें अपने फार्महाउस का टूर करवाते थे। वह बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।’
ऐसी एक चीज तो हो ही नहीं सकती उस इंसान की। उनकी हर एक चीज बहुत प्यारी थी। उनकी हर बात याद रखने लायक है। उनकी हर बात प्यारी थी। यहां तक कि उनका गुस्सा भी प्यारा था।
बॉबी देओल बोले थे- लकी हूं भगवान ने उनका बेटा बनाया – वहीं, हाल ही एक अवॉर्ड शो में धर्मेंद्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, तो बेटे बॉबी देओल भावुक हो गए। वह पिता की जगह स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचे थे और अपने आंसुओं के सैलाब को नहीं रोक सके। बॉबी ने पिता धर्मेंद्र के लिए स्पीच देते हुए कहा था कि वह बहुत लकी हैं कि भगवान ने उन्हें उनका बेटा बनाया। बॉबी बोले थे, ‘मैं जहां भी जाता हूं, मुझे बहुत प्यार मिलता है क्योंकि मेरे पापा और भाई के लिए सबके दिलों के दरवाजे खुले हैं। लोग मेरे पापा से इतना प्यार करते हैं कि वो बिना सोचे-समझे मुझे और मेरे भाई को अपना लेते हैं।’
धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन, चल रहे थे बीमार – बता दें कि धर्मेंद्र का जब निधन हुआ, तो उस समय वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर पर भी रखा गया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। ऐसा धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के कहने पर किया गया था। डॉक्टरों ने घर पर ही धर्मेंद्र का आगे का इलाज किया, पर उन्हें बचाया न जा सका।
Home / Entertainment / Bollywood / ‘पापा का गुस्सा भी प्यारा था’, पिता धर्मेंद्र को यादकर रोए बॉबी देओल, बताया किस चीज के लिए रखेंगे याद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website