
एक्ट्रेस केट हडसन ने गिटारिस्ट डेनी फुजीकावा के प्रति अपना रोमांस आखिरकार स्वीकार कर ही लिया है। और तो और वो भी पब्लिक के सामने। जी हां। जानकारी के मुताबिक इस हॉलीवुड एक्ट्रेस को लोगों के सामने अपने बॉयफ्रेंड को ‘किस’ करते हुए देखा गया।
डेलीमेल.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक कपल को पब्लिक के सामने एक-दूसरे को चूमते हुए देखा गया। दोनों इतने लीन थे कि दस मिनिट तक ‘किस’ करते रहे। इससे पहले भी इन दोनों को साथ में देखा जाता रहा है। सूत्र ने बताया कि फुजीकावा इस बात से उत्साहित थे कि दोनों अपने प्रेम को स्ट्रीट पर जाहिर कर रहे हैं।
हडसन के दो बेटे हैं। यह उनके पूर्व के रिलेशनशिप के कारण हैं। हडसन ने पहले क्रिस रॉबिनसन से शादी की थी। यह छह साल चली। अगस्त 2006 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद हडसन मैट बेलैमी के साथ रिलेशनशिप में आई। दोनों दिसंबर 2014 में अलग हो गए।
आपको बता दें कि हॉलीवुड गलियारों में यह कोई नई बात नहीं है। मगर जब बात केट हडसन की हो तो मामला अलग हो जाता है। कारण कि इस तरह की किसी भी बात पर केट का रवैया बेबाक होता है। यही कारण है कि वो फैन्स के बीच लोकप्रिय रहती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website