Saturday , June 6 2026 1:10 AM
Home / News / इशाक डार ने अमेरिका जाकर बताए थे ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के राज? पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आई सफाई

इशाक डार ने अमेरिका जाकर बताए थे ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के राज? पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की आई सफाई


पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपनी हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान क्या मार्को रुबियो को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में संवेदनशील जानकारी दी थी? अमेरिकी सुरक्षा विश्लेषक के एक दावे के बाद यह सवाल तेजी से चर्चा में बढ़ रहा है। अब इसे लेकर हो रही चर्चाओं पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से जब पूछा गया तो उसने इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब – पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने गुरुवार को एक सवाल के जवाब में कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है कि डार ने 29 मई की बैठक के दौरान ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में कोई संवेदनशील जानकारी दी थी या उस पर चर्चा की थी।
मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए अंद्राबी ने इन रिपोर्टों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। अंद्राबी ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि डार ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की थी।
पूर्व CIA विश्लेषक ने किया था दावा – पाकिस्तान की सफाई CIA के पूर्व विश्लेषक लैरी जॉनसन के दावे के बाद आई है। जॉनसन ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से दावा किया कि डार ने रुबियो के साथ बाचती में यह बताया था कि ईरान अपनी परमाणु स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए क्या करने को तैयार है। कहा गया कि डार की जानकार ने अमेरिकी पक्ष को हैरान कर दिया था। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इशाक डार की अमेरिका यात्रा – इशाक डार ने पिछले महीने के आखिर में वॉशिंगटन की यात्रा की थी, जहां उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की थी। यह बैठक उन कूटनीतिक प्रयासों के बीच हुई, जिसमें पाकिस्तान युद्ध समाप्त करने के प्रयास के तहत अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। बैठक के बाद रुबियो ने बताया कि दोनों पक्ष सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर सहमत हुए हैं।