
अमेरिका और ईरान रविवार को स्विटरलैंड में युद्धविराम समझौते पर आगे की बातचीत के लिए मिलने वाले हैं। इस बातचीत में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि रविवार को होने वाली वार्ता में शामिल होने के लिए शहबाज शरीफ और असीम मुनीर स्विटजरलैंड रवाना हो गए। बर्गेनस्टॉक में हो रही बातचीत इस्लामाबाद MoU पर हस्ताक्षर के बाद की प्रक्रिया का हिस्सा है।
स्विटजरलैंड में हो रही बातचीत का मकसद उस शुरुआती समझौते की अहम जानकारियों को तय करना है, जिस पर इस हफ्ते बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते का उद्येश्य अमेरिका-ईरान के बीच चार महीने से चल रहे युद्ध को रोकना है।
शहबाज शरीफ और मुनीर लेंगे हिस्सा – शनिवार और रविवार की दरमियानी रात पाकिस्तानी PMO ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ स्विटरलैंज के लिए इस्लामाबाद से रवाना हो गए हैं। इसमें यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर बातचीत में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान ने कहा कि तकनीकी स्तर की बातचीत रविवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में शुरू होगी, जिसमें कतर के मध्यस्थ भी शामिल होंगे।
स्विटरलैंड के लिए रवाना हुए जेडी वेंस – अमेरिका के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बातचीत का नेतृत्व करेंगे। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वेंस बातचीत में हिस्सा लेने के लिए स्विटजरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वेंस ने शनिवार को पुष्टि की कि अमेरिका के मुख्य वार्ताकार-जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ पहले से ही स्विट्ज़रलैंड में हैं तथा ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर होने वाली संभावित बातचीत की तकनीकी बारीकियों पर काम कर रहे हैं।
ईरान के सरकारी टीवी ने कहा कि युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत करने वाली ईरानी टीम स्विट्जरलैंड जा रही है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने कहा कि जब तक ईरान को यह नहीं लगेगा कि अमेरिका समझौते का पालन कर रहा है, तब तक शायद ही कुछ हो।
Home / Uncategorized / स्विटजरलैंड में मिलेंगे अमेरिका-ईरान, इस्लामाबाद MoU पर होगी आगे की बात, शहबाज और मुनीर भी लेंगे हिस्सा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website