Sunday , June 28 2026 7:02 AM
Home / Uncategorized / अमेरिका ने ईरान की मिलिट्री साइट्स पर किया नया हमला, IRGC का पलटवार, अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिका ने ईरान की मिलिट्री साइट्स पर किया नया हमला, IRGC का पलटवार, अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना


अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर शुक्रवार देर रात हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया है कि इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास कमर्शियल जहाज पर हमले के जवाब में की गई है। वहीं, ईरान ने कहा है कि उसने नए हमले के जवाब में पलटवार करते हुए मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।
US सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा, ‘अमेरिकी विमानों ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज ठिकानों और तटीय रडार साइट्स पर हमले किए हैं।” इसने आगे कहा कि “ईरानी सेना की कमर्शियल शिपिंग के खिलाफ बिना उकसावे की आक्रामता ने स्पष्ट रूप से युद्धविराम का उल्लंघन किया है। ईरान के खतरनाक व्यवहार ने नेविगेशन की आजादी को भी कमजोर किया, क्योंकि इस अहम इंटरनेशनल ट्रेड कॉरिडोर से व्यापार काफी ज्यादा होता है।”
सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसकी फोर्स जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए कोऑर्डिनेशन और सपोर्ट देना जारी रखे हुए हैं। हालांकि, एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से CNN ने बताया है कि शुक्रवार को किए गए हमले फिलहाल बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान की वापसी का संकेत नहीं हैं।
IRGC का अमेरिकी ठिकानों पर हमला – वहीं, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने इन हमलों के जवाब में इलाके में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने यह जानकारी दी है। हालांकि, IRGC ने इलाके में किन अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अमेरिकी सेना ने भी अभी तक ऐसे किसी हमले के बारे में जानकारी नहीं दी है।
ईरान ने कमर्शियल जहाज पर किया था हमला – इसके पहले ईरान ने गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कमर्शियल जहाज पर ड्रोन हमला किया था। शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी ड्रोन हमले को युद्ध विराम समझौते उल्लंघन बताया था। हालांकि, उन्होंने इस बात का कोई संकेत दिया था कि इससे नए हमले शुरू हो सकते हैं। जब शुक्रवार दोपहर को ओवल ऑफिस में ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान को इसके नतीजे भुगतने होंगे, तो उन्होंने बस इतना कहा, “आपको पता चल जाएगा।”