
पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली कराची शनिवार रात को एक भीषण हमले से हिल गई। चरमपंथियों ने कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के प्रांतीय मुख्यालय पर बड़ा हमला बोल दिया। चरमपंथियों ने रेंजर्स कंपाउंड में घुसने के लिए विस्फोटकों से भरी गाड़ी को टक्कर मारकर उड़ा दिया। इसके बाद चरमपंथियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई। इस हमले में पाकिस्तानी पैरामिलिट्री फोर्स के कम से कम 4 सुरक्षाकर्मी मारे गए।
6 आतंकवादी मार गए, एक जिंदा पकड़ा – वहीं, पाकिस्तानी आधिकारियों ने बताया है कि जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकवादियों को मार दिया है, जबकि 1 को जिंदा पकड़ने का दावा किया है। अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने आतंकवादियों का हमला नाकाम कर दिया है। यह अक्टूबर 2024 के बाद कराची में पहला बड़ा आतंकवादी हमला था।
जमात-उल-अहरार ने ली हमले की जिम्मेदारी – समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े चरमपंथी समूह जमात-उल-अहरार ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में रेंजर्स कंपाउंट पर रात करीब 8:30 बजे एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी से मुख्यालय पर टक्कर मार दी और उड़ा दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों के बीच 90 मिनट तक गोलीबारी चली।
सुरक्षाबलों ने घंटों तक चलाया ऑपरेशन – इसके बाद पाकिस्तान की स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट के कमांडो और एंटी-टेररिस्ट फोर्स भी इस ऑपरेशन में रेंजर्स के साथ शामिल हो गए। भारी गोलीबारी के बीच अधिकारियों ने कंपाउंड और आसपास की सड़कों को सील कर दिया। लोगों को घरों के अंदर रहने को गया। ऑपरेशन के दौरान आसपास के कुछ इलाकों में बिजली भी काट दी गई।
यह कराची में पिछले दो सालों में सबसे बड़ा हमला है। इसके पहले अक्टूबर 2024 में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कराची हवाई अड्डे के पास आत्मघाती हमला किया था, जिसमें दो चीनी इंजीनियर मारे गए थे। कराची में TTP का आखिरी बड़ा हमला फरवरी 2023 में हुआ था, जब उग्रवादियों ने कराची पुलिस मुख्यालय पर धावा बोल दिया था।
Home / Uncategorized / आत्मघाती ब्लास्ट, घंटों गोलीबारी, 10 मौतें, कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के हेडक्वार्टर पर कैसे हुआ हमला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website