
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सत्ता के खिलाफ पिछले 71 दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन को कुचलने के लिए पाकिस्तानी सेना ने जी तोड़ कोशिशें की हैं लेकिन अभी तक प्रदर्शनकारियों का हौसला नहीं टूटा है। प्रदर्शनकारियों ने अब कहना शुरू कर दिया है कि पीओके में ‘गोली का राज नहीं चलेगा।’ पीओके में प्रदर्शन करने वाली जॉइंट अवामी एक्शन कमिटी (JAAC) ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि ‘अगर गोलियां चलाई गईं तो अवाम भी उसी भाषा में जवाब देगी।’
पलंदरी में एक सभा के दौरान JAAC नेता सरदार अमन कश्मीरी ने लोगों से टैक्स और बिजली के बिल न भरने की अपील की और प्रस्तावित अभियान के तहत सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि पिछले 71 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कई बार गोलियां चलाई हैं और 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है।
पीओके में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन तेज – सभा को संबोधित करते हुए अमान कश्मीरी ने डरा-धमकाकर, जबरदस्ती और गोली चलाकर शासन के खिलाफ बगावत कर दिया है। उन्होंने कहा ‘क्या आप गोली के दम पर चलने वाला शासन स्वीकार करते हैं? हम गोली के दम पर चलने वाला शासन स्वीकार नहीं करते।’ उन्होंने आगे कहा ‘हम गोली के कानून को नहीं मानते और अगर किसी को बहुत शौक है गोलियां चलाने का तो इन 71 दिनों में हमने अपने सीने पेश करके तुम्हें दिखा दिया है कि हम गोलियों से डरने वाले नहीं। अगर तुम गोलियों की हुकूमत चाहते हो तो इंशाअल्लाह अवाम भी गोलियां इकट्ठी करेगी। फिर वही कानून होगा जो आप चाहते हैं।’
वहीं इस सभा में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ खूब नारे भी लगाए जिनमें ‘हम गोली के कानून को नहीं मानते’ जैसा नारा भी शामिल था। अवामी एक्शन कमेटी ने अब PoK में सविनय अवज्ञा आंदोलन का आह्वान किया है और लोगों से टैक्स और बिजली का बिल न भरने की अपील की है। कश्मीरी ने इस आंदोलन को आम कामकाजी परिवारों की चिंताओं से जुड़ा हुआ बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा ‘हमारी माओं ने हमें बहुत मुश्किलों में पाला-पोसा। उन्होंने हमें बड़ा करने के लिए मजदूरी की। हम मजदूरों और ईमानदारी और कानूनी तरीके से रोज़ी-रोटी कमाने वालों की औलादे हैं। हम गोलियों से नहीं डरते।’
Home / Uncategorized / ‘पाकिस्तानी सेना की गोली का अब गोली से जवाब’, PoK नेता सरदार अमान कश्मीरी का ऐलान, 70 दिनों से चल रहा प्रदर्शन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website