
प्यार और रिश्तों के मामले में उम्र सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह जाती है। खेल के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले दुनिया के कई दिग्गज एथलीटों ने अपनी निजी जिंदगी में भी इस बात को साबित किया है। ढलती उम्र में अपने से कई साल छोटे जीवनसाथी के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाले खेल जगत के कुछ सबसे चर्चित सितारों की कहानियां।
पेले और मार्सिया आओकी – ब्राजील के महानतम फुटबॉलरों में शुमार और ऑल-टाइम बेस्ट खिलाड़ी माने जाने वाले एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो, जिन्हें दुनिया पेले के नाम से जानती है, अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे। दो बार शादी टूटने के बाद पेले ने साल 2016 में 77 साल की उम्र में मार्सिया आओकी से तीसरी शादी रचाई। मार्सिया उनसे उम्र में पूरे 32 साल छोटी थीं। ब्राजील की बिजनेसमैन मार्सिया और पेले की पहली मुलाकात 1980 के दशक में एक पार्टी में हुई थी, लेकिन 2010 में दोनों दोबारा करीब आए और साओ पाउलो के गुआरूजा में दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली।
दातुक अब्दह अलिफ – मलेशियाई फुटबॉल के महान दिग्गज और पूर्व हरिमऊ मलाया स्टार दातुक अब्दह अलिफ ने 72 वर्ष की उम्र में अपनी जिंदगी के एक नए और खुशनुमा अध्याय की शुरुआत की है। सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरें वायरल होने के बाद आखिरकार उनके परिवार ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। 27 अगस्त को आयोजित एक बेहद निजी समारोह में उन्होंने 20 वर्षीय युवती के साथ निकाह रचाया है।
दातुक अब्दह अलिफ – मलेशियाई फुटबॉल के महान दिग्गज और पूर्व हरिमऊ मलाया स्टार दातुक अब्दह अलिफ ने 72 वर्ष की उम्र में अपनी जिंदगी के एक नए और खुशनुमा अध्याय की शुरुआत की है। सोशल मीडिया पर निकाह की तस्वीरें वायरल होने के बाद आखिरकार उनके परिवार ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। 27 अगस्त को आयोजित एक बेहद निजी समारोह में उन्होंने 20 वर्षीय युवती के साथ निकाह रचाया है।
रॉबर्ट क्राफ्ट और रिकी नोएल लैंडर – अमेरिकन फुटबॉल टीम न्यू इंग्लैंड पेट्रियट्स के मालिक रॉबर्ट क्राफ्ट की पहली पत्नी मायरा का 2011 में कैंसर के कारण निधन हो गया था। इसके बाद 2012 में क्राफ्ट की जिंदगी में एक्ट्रेस और डांसर रिकी नोएल लैंडर की एंट्री हुई। 76 वर्ष के क्राफ्ट और उनसे 38 साल छोटी रिकी के रिश्ते ने काफी सुर्खियां बटोरीं। यह रिश्ता तब और ज्यादा चर्चा में आया जब रिकी ने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, क्राफ्ट उस बच्चे के बायोलॉजिकल पिता नहीं थे, लेकिन उन्होंने आधिकारिक बयान जारी कर रिकी की खुशी में अपनी सहमति जताई और दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे का साथ निभाया।
माइकल जॉर्डन और यवेटे प्रिएटो – दुनिया के सबसे लोकप्रिय बास्केटबॉल खिलाड़ियों में से एक माइकल जॉर्डन ने साल 2006 में अपनी पहली पत्नी जुआनिता वानॉय को 150 मिलियन डॉलर का भारी-भरकम मुआवजा देकर तलाक लिया था। इसके बाद ऐसा लगा कि जॉर्डन दोबारा शादी नहीं करेंगे, लेकिन क्यूबन मॉडल यवेटे प्रिएटो ने उनकी सोच बदल दी। साल 2008 में मुलाकात के बाद जॉर्डन ने 2013 में 55 साल की उम्र में 39 वर्षीय यवेटे से शादी रचाई। जॉर्डन से 16 साल छोटी यवेटे ने 2014 में जुड़वां बेटियों को जन्म दिया।
माइक टायसन (51 वर्ष) और लकीहा स्पाइसर (42 वर्ष) – बॉक्सिंग रिंग के आयरन माइक यानी माइक टायसन का विवादों और शादियों से पुराना नाता रहा है। रोबिन गिवेंस और मोनिका टर्नर से तलाक के बाद टायसन ने साल 2009 में लकीहा स्पाइसर से तीसरी शादी की। लकीहा उनसे उम्र में 9 साल छोटी हैं। तमाम विवादों और व्यक्तिगत मुश्किलों के बावजूद लकीहा के साथ टायसन का रिश्ता सबसे लंबा और सफल साबित हुआ है। टायसन खुद मानते हैं कि लकीहा ने ही उनकी जिंदगी को सही पटरी पर लाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।
Home / Sports / किसी ने 76 तो किसी ने 72 की उम्र में रचाई शादी, इन स्पोर्ट्स स्टार्स को बुढ़ापे में हुआ प्यार, बेटी के उम्र की पत्नी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website