Sunday , October 4 2026 3:24 PM
Home / Entertainment / Bollywood / एक्टर डिनो मोरिया हुए गिरफ्तार, मीठी नदी घोटाला मामले में EOW ने 8 घंटे की पूछताछ, BMC को ₹65.54 करोड़ का नुकसान

एक्टर डिनो मोरिया हुए गिरफ्तार, मीठी नदी घोटाला मामले में EOW ने 8 घंटे की पूछताछ, BMC को ₹65.54 करोड़ का नुकसान


बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने कथित मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। ‘मिड-डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरिया को 2 अक्टूबर, 2026 को हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की चल रही जांच का हिस्सा थी।
खबरों के अनुसार, गिरफ्तारी से पहले अधिकारियों ने मुंबई में बांद्रा स्थित उनके घर पर डिनो मोरिया से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी। यह मामला मुंबई की मीठी नदी में डीसिल्टिंग और कायाकल्प (rejuvenation) के काम में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। EOW इस प्रोजेक्ट में संदिग्ध वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही है, जिसमें बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को कथित तौर पर ₹65.54 करोड़ का नुकसान हुआ है।
ED ने की थी 14 घंटे पूछताछ – डिनो मोरिया काफी समय से इस मामले को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल जून में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक्टर के घर पर करीब 14 घंटे तक तलाशी ली थी। मुंबई में एक्टर के घर के अलावा, ED ने मुंबई और कोच्चि में 14 और जगहों पर भी एक साथ तलाशी अभियान चलाया। ED ने डीनो के भाई के घरों और कॉन्ट्रैक्टर व बिचौलियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।
मीठी नदी घोटाला कहां से जुड़ा? – यह जांच मीठी नदी से गाद निकालने (desilting) के कॉन्ट्रैक्ट्स में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है। EOW कॉन्ट्रैक्टर्स, बिचौलियों और सिविक अधिकारियों से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि कॉन्ट्रैक्ट कैसे दिए गए और पेमेंट कैसे किए गए।
डिनो मोरिया के भाई की कंपनी – इससे पहले, EOW को पता चला था कि ₹18 लाख ‘UBO Ridez’ नाम की कंपनी को ट्रांसफर किए गए थे, जिसमें डिनो मोरिया के भाई सैंटिनो मोरिया डायरेक्टर हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह रकम केतन कदम ने ट्रांसफर की थी, जो इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक है।
केतन कदम हो चुका है अरेस्ट – केतन कदम ‘Vodar India LLP’ से जुड़ा है और उसे 2025 में मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े घोटाले में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांचकर्ताओं ने पाया कि ‘Vodar India LLP’ और ‘UBO Ridez’ (एक इलेक्ट्रिक कार्ट कंपनी) दोनों ही मुंबई के वर्ली में ‘फेमस स्टूडियो’ के पास एक ही पते से काम करती थीं।