Sunday , October 4 2026 3:34 PM
Home / News / भारत को मिलने जा रहा ‘ड्रोन किलर’! दक्षिण कोरिया से बिहो हाइब्रिड एयर डिफेंस लेने पर बात, जानें खासियत

भारत को मिलने जा रहा ‘ड्रोन किलर’! दक्षिण कोरिया से बिहो हाइब्रिड एयर डिफेंस लेने पर बात, जानें खासियत

भारत को दक्षिण कोरिया से बिहो हाइब्रिड एयर डिफेंस सिस्टम मिल सकता है। दक्षिण कोरिया से इस सिस्टम की संभावित खरीद के लिए भारत बातचीत कर रहा है। भारतीय सेना की जरूरत के लिए हुए ट्रायल में इस सिस्टम को पहले ही चुना जा चुका है। दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों में इस संबध में बैठक भी हो चुकी है। भारत ने इस ड्रोन किलर को सेना के लिए फायदेमंद माना है और इसे लेने में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि अभी तक इसकी खरीद पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।
डिफेंस पोस्ट के मुताबिक, DAPA (दक्षिण कोरिया डिफेंस एक्विजिशन प्रोग्राम एडमिनिस्ट्रेशन) ने बताया कि उसकी भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से दिल्ली में डिफेंस और लॉजिस्टिक्स पर जॉइंट कमीशन मीटिंग दौरान इस सिस्टम पर चर्चा हुई है। दोनों पक्षों ने ‘बिहो सिस्टम’ और भारतीय सेना का इस्तेमाल किया जाने वाला ‘K9 सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी सिस्टम’ शामिल हैं। युद्धक्षेत्र में ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए भारत के लिए यह सिस्टम उपयोगी साबित हो सकता है।
भारत की दिलचस्पी बिहो में दिलचस्पी – दक्षिण कोरियाई सिस्टम में भारत की दिलचस्पी तब शुरू हुई, जब भारतीय सेना को ‘सेल्फ-प्रोपेल्ड एयर डिफेंस गन-एंड-मिसाइल सिस्टम’ की जरूरत पड़ी। भारतीय ट्रायल में ‘K30 बिहो’ ही एकमात्र ऐसा सिस्टम था, जो सफल रहा है। इसके बाद करीब 2.5 बिलियन डॉलर की डील में 104 सिस्टम खरीदने की योजना बनी।
भारत के रक्षा मंत्रालय की ओर से किए गए शुरुआती फील्ड टेस्ट में दक्षिण कोरियाई सिस्टम ने रूस के सिस्टम (जैसे पैंटसिर-S1 और तुंगुस्का-M1) से बेहतर प्रदर्शन किया। इस बेहतर प्रदर्शन की वजह कम ऊंचाई पर उड़ने वाले टारगेट पर सटीक निशाना, मैकेनिकल भरोसेमंदता, सही कीमत और डिलीवरी का समय बताया गया है।