Friday , November 6 2026 4:24 AM
Home / News / ‘मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, जो कोई नहीं कर सका’, नोबेल पीस प्राइज के ऐलान से ठीक पहले लिए डोनाल्ड ट्रंप ने ठोकी ‘दावेदारी’

‘मैंने 8 युद्ध खत्म कराए, जो कोई नहीं कर सका’, नोबेल पीस प्राइज के ऐलान से ठीक पहले लिए डोनाल्ड ट्रंप ने ठोकी ‘दावेदारी’


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए दुनियाभर में 8 युद्ध सुलझाने के अपने पुराने दावे को दोहराते हुए खुद को नोबेल पीस का सही दावेदार होने का संकेत दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि शांति स्थापित करने की उनकी कोशिशें खत्म नहीं हुई हैं, जल्दी ही एक और संघर्ष खत्म करा सकते हैं। ट्रंप का बयान इस साल के नोबेल पीस प्राइज के ऐलान से ठीक पहले आया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा, ‘मैंने ऐसे काम किए हैं, जो किसी और ने कभी नहीं किए। मैं कोई डींग नहीं मार रहा, बस आपको असलियत बता रहा हूं। शायद ही किसी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध सुलझाया हो। मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं।’ हालांकि ट्रंप ने स्पष्ट रूप ये नहीं कहा कि वह ये बातें नोबेल पुरस्कार के लिए की दावेदारी के तौर पर कह रहे हैं।
नोबेल के लिए ट्रंप की चाहत – अमेरिकी राष्ट्रपति की नोबेल पाने की इच्छा कई साल पुरानी है। अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ अपनी कूटनीतिक कोशिशों की ओर ध्यान दिलाया था। साल 2018 में नॉर्वे के दो राजनेताओं ने कहा था कि उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग के साथ ट्रंप की शिखर वार्ता के बाद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया था।
एक साल बाद ट्रंप ने कहा कि जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया था क्योंकि उन्होंने उत्तर कोरिया के साथ तनाव कम करने की कोशिशें की थीं। आबे ने सार्वजनिक रूप से इस नामांकन की पुष्टि नहीं की। ट्रंप ने 2020 के अपने दोबारा चुनाव प्रचार के दौरान भी नोबेल के लिए अपनी दावेदारी पर जोर दिया।