Thursday , November 5 2026 7:35 AM
Home / News / India / विचारों पर अडिग रहने का साहस…शशि थरूर ने नेहा बोरा की अपने अंदाज में की तारीफ; कहा- मिलकर अच्छा लगा

विचारों पर अडिग रहने का साहस…शशि थरूर ने नेहा बोरा की अपने अंदाज में की तारीफ; कहा- मिलकर अच्छा लगा


सीनियर कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने सोमवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक के ‘लोकतंत्र के लिए मार्च’ में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा से मुलाकात की और उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ की। उन्होंने इस दौरान नेहा के साथ ली गई सेल्फी को भी अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। शशि थरूर ने नेहा बोरा को अपने विचारों पर अडिग रहने वाली लड़की बताया।
शशि थरूर ने नेहा बोरा की हिम्मत की जमकर की तारीफ – कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने एक्स हैंडल पर नेहा के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा ” सोमवार को INDIA ब्लॉक से मिलकर अच्छा लगा। मैं उनके साफ तौर पर दिखने वाले साहस, यानी अपने विचारों पर अडिग रहने के साहस, का बहुत सम्मान करता हूं। साथ ही, वह ज्यादातर लोगों से बेहतर सेल्फी भी लेती हैं।
नेहा बोरा कौन हैं? – नेहा बोरा वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और ‘जेन-जी’ छात्र आंदोलनों में दम खम से प्रदर्शन कर रही हैं।
जून 2026 में नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए सीजेपी के आंदोलन के दौरान उन्होंने 23 दिनों की भूख हड़ताल की थी, जिसके बाद वे राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आई थीं।
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में प्रदर्शन के दौरान उनके चेहरे पर स्याही फेंकी गई थी।
वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों में दिल्ली पुलिस से भिड़ते हुए देखा गया था।
हाल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रोटेस्ट में देखा गया – नेहा बोरा को अक्टूबर 2026 में दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन के एक विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ देखा गया था। ऐसे में अब कहा जा सकता है कि नेहा बोरा आने वाले समय में प्रमुख सियासी चेहरा बन सकती हैं।