
भारत ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को बुधवार को हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। यह ताजा परामर्श यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद खाड़ी देश में बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है।
भारतीयों को वीडियो न शेयर करने की सलाह – रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से मौजूदा घटनाक्रम से संबंधित वीडियो या खबरें साझा करने से भी बचने को कहा है। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते रहें, हवाई हमले की स्थिति में घरों के अंदर रहें और मौजूदा घटनाक्रम से संबंधित वीडियो या खबरें प्रसारित करने से बचें।”
सऊदी में हुए हमलों में 1 भारतीय की मौत – दूतावास ने 10 अक्टूबर को रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में घायल भारतीय नागरिकों की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि दो लोग अब भी गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, जबकि एक व्यक्ति को आईसीयू से स्थानांतरित कर दिया गया है। दूतावास ने बताया कि चार अन्य भारतीय नागरिक सामान्य वार्ड में उपचाराधीन हैं, जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Home / Uncategorized / ‘घरों से बाहर न निकलें, वीडियो शेयर न करें’, सऊदी अरब में भारतीय दूतावास की नई एडवाइजरी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website