
मुंबई : मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पार्टी रखी गई। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। लेकिन यहां एक कपल ऐसा भी था जिस पर सभी की निगाहें थीं और वो थे मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर। दोनों को एक छत के नीचे देख कर उनकी डेटिंग की खबरें फिर आने लगी हैं।
ये तो सभी जानते हैं कि अर्जुन को मलाइका और उनके पति के अरबाज के अलग होने का कारण माना जाता है। अर्जुन देर रात तक मलाइका के घर देखे जाते थे और दोनों को कई पार्टिज में भी देखा गया था।
इस पार्टी में अर्जुन और मलाइका को साथ देख कर तो सब हैरान रह गए।
बता दें कि मलाइका तो पार्टी की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन थीं। व्हाइट फ्रिल वाली स्कर्ट और क्रॉप टॉप में हमेशा की तरह काफी बोल्ड लग रहीं थीं। वहीं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन भी इस पार्टी में मस्ती करती दिखाई दीं।
किम शर्मा भी इस पार्टी में नजर आईं। हाल ही में किम को लेकर खबरें आईं थीं कि वह अपने पति से अलग हो गईं हैं और उनके पास बिलकुल भी पैसे नहीं हैं। लेकिन किम ने इन खबरों को गलत बताया था और कहा था कि ये सब बकवास हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website