
मुंबई: मियामी में हुए इस प्रीमियर में रेड कार्पेट पर प्रियंका ग्लैमरस लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा यहां डार्क ब्लू गाउन में पहुंची। इस प्रीमियर के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस फिल्म में इस अभिनेत्री के साथ उनके को-स्टार ड्वेन जॉनसन है। प्रीमियर के दौरान कैमरे के सामने ही जॉनसन ने प्रियंका को KISS कर लिया।
प्रियंका ने जहां अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के लिए वाहवाही लूटी है, वहीं अब वह इस फिल्म में नेगेटिव भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ जॅक अफ्रॉन जैसे कलाकार हैं।
बता दें कि ‘बेवॉच’ 1990 के मशहूर टीवी धारावाहिक का संस्करण है। ‘हॉरिबल बॉसेस’ से नामी फिल्म डायरेक्टर सेठ गॉर्डन फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। इसके डायलॉग डेमियन शैनन और मार्क स्विफ्ट ने लिखे हैं। ये फिल्म 25 मई 2017 को रिलीज होगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website