Monday , December 22 2025 10:59 AM
Home / News / Ice बकेट चैलेंज की शुरुआत करने वाला अस्पताल में भर्ती

Ice बकेट चैलेंज की शुरुआत करने वाला अस्पताल में भर्ती


बोस्टन। दुनिया भर के लोगों को एकदम ठंडा पानी अपने सिर पर डालने के लिए प्रेरित करने वाला अब अस्पताल में भर्ती है।

अमेरिका के मैसाचुसेट्स निवासी पेट फ्रैटेस ने आइस बकेट चैलेंज नाम का यह अभियान लोउ गेहरिग के अनुसंधान के लिए के लिए चलाया था। सोशल मीडिया पर 2014 में यह पूरी दुनिया में छा गया था।

एएलएस आइस बकेट चैलेंज से 22 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए गए थे।

32 वर्षीय फ्रैटेस के परिवार के लोगों ने एक दिन पहले रविवार को फेसबुक पर लोगों से प्रार्थना करने को कहा था।

परिवार ने बताया है कि फ्रैटेस अभी मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में भर्ती है।

2012 में उन्हें पेशी संबंधी बीमारी होने का पता चला था। इस बीमारी से उनकी पेशी कमजोर हो गई थी और शारीरिक क्षमता भी प्रभावित हो गई थी। इस बीमारी से उनके स्वस्थ होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।